news-details

विश्व रक्तदाता दिवस पर कुशीनगर में रक्तदाताओं का सम्मान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जनपद कुशीनगर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कुशीनगर पहुंचकर रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं से मुलाकात की।दोनों अधिकारियों ने रक्तदाताओं का कुशलक्षेम जाना और उनके निःस्वार्थ एवं मानवीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने की आवश्यकता है।कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर रक्तदाताओं ने भी नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  केशव कुमार ने रक्तदाताओं की मानवीय भावना की सराहना करते हुए कहा कि कुशीनगर पुलिस भविष्य में भी रक्तदान जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित करेगी, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज में मानवता, सेवा और जनकल्याण की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।