news-details

विश्व रक्तदाता दिवस पर 20 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अमित आसेरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और युवाओं समेत 20 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी पहल की। जिलाधिकारी ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है और रक्तदान समाज में सेवा व सहयोग की भावना को मजबूत करता है।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक, अपर जिलाधिकारी मायाशंकर यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बिजेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशुन कुमार तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं और रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।शिविर के सफल आयोजन में सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनर नेटवर्क एवं अमर उजाला फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। रक्तकेन्द्र प्रभारी डॉ. अंकित सिंह एवं उनकी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।