news-details

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान की शुरुआत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राठ रोड स्थित सरस्वती शिशु शिक्षा निकेतन हाई स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्य मंत्री मनोहर लाल पंत ‘मन्नू कोरी’ ने पीपल का पौधा लगाकर किया। कार्यक्रम में सदर विधायक राकेश गोस्वामी, विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जे.पी. अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी देबाशीष जेना एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी विमल कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में पीपल, नीम, पाकड़, महोगनी, गोल्ड मोहर, आम, अमरूद और महुआ सहित कुल 50 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर वर्ष 2026 के वृक्षारोपण अभियान के तहत 35 करोड़ पौधरोपण कार्यक्रम का प्रतीकात्मक शुभारंभ भी किया गया। वन विभाग के अनुसार जनपद महोबा में इस वर्ष कुल 7,02,000 पौधों का रोपण किया जाएगा, जो विभिन्न विभागों के सहयोग से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में वन विभाग ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।