
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ नगर निगम ने पूरे शहर में मेगा स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत हजरतगंज चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा स्थल से हुई, जहां लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।नगर निगम द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत शहर के सभी 110 वार्डों में एक साथ व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया। स्थानीय पार्षदों के नेतृत्व में सड़कों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौराहों की साफ-सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के दौरान महापौर ने जीपीओ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने त्रिलोकी नाथ मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में भी विशेष सफाई अभियान में भाग लेते हुए श्रमदान किया।महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि स्वच्छ शहर और स्वस्थ पर्यावरण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद दिलाने का अवसर है।इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी ओपी सिंह सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम ने शहरवासियों से स्वच्छ और हरित लखनऊ के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।