
PARDARSHI VIKASH NEWS विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कानपुर साउथ योगा ग्रुप की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश देना रहा।कार्यक्रम में पर्यावरण प्रहरी शैलेंद्र सिंह सचान, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सभापति लालता प्रसाद यादव, भीम सिंह यादव, ग्राम प्रधान मुन्ना भैया (पिपौरी), राजेश सिंह सचान, ज्योति प्रकाश सचान उर्फ विपिन सचान (प्रोपराइटर नमो दूध डेयरी), राजकुमार साहू, अशोक तिवारी, डॉ. ए.के. यादव, अरविंद सिंह सचान (जिलाध्यक्ष सरदार सेना), राधेश्याम यादव, सत्येंद्र यादव, राम प्रताप वर्मा, केपी कटियार, सुघर सिंह, इंद्रपाल यादव, अनुक्रम सचान, दिलीप कुर्मी, राहुल यादव, संजय यादव, अजमेर सिंह पाल, जयराम यादव, विशंभर साहू, शिव प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।इस दौरान सभी ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।