
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को जनपद में वृहद पौधरोपण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे।जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया जाएगा। अभियान में स्कूलों, कॉलेजों, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।उन्होंने जनपदवासियों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।