news-details

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा की मंडल स्तरीय बैठकें आयोजित

You can share this post!

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को जनपद के सभी 34 मंडलों में सांगठनिक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर वृक्षारोपण तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय एवं जिला महामंत्री तथा तुर्कपट्टी मंडल प्रभारी विवेकानंद शुक्ल ने फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के बरवा सुकदेव में आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान "एक पेड़ मां के नाम" में भाग लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया गया।जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के इस अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दिलाया। वहीं जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ल ने कामकाजी बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।जिला मंत्री एवं विशुनपुरा मंडल प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने पडरौना विधानसभा क्षेत्र के कंठी छपरा में आयोजित आत्मनिर्भर मंडल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान संगठन के लिए महत्वपूर्ण है।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, कपिल देव लाल श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री विवेक पांडेय, जवाहर पाल सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।