news-details

विशाल सनातन एकता यात्रा का भव्य स्वागत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वृंदावन। गौरी गोपाल आश्रम में विश्वविख्यात भागवत प्रवक्ता डॉ. अनिरुद्धाचार्य महाराज की अध्यक्षता में मां सीता रसोई द्वारा विशाल सनातन एकता यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा गोविंदगढ़ (जेवर) से वृंदावन तक निकाली गई, जिसका उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूकता और एकता का संदेश देना था। कार्यक्रम के दौरान मां सीता रसोई की संचालिका एवं "पंजाब रत्न" सम्मान से सम्मानित मनप्रीत कौर ने यात्रा का नेतृत्व कर रही टीवी कलाकार गोरी नागौरी और भोजपुरी अभिनेत्री अपर्णा मलिक सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, प्रसादी माला और ठाकुरजी का पटुका भेंट कर सम्मानित किया।मनप्रीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और समाज की एकजुटता के लिए सभी धर्मावलंबियों को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकता के सूत्र में बंधना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है और यही संदेश इस यात्रा के माध्यम से दिया जा रहा है।कार्यक्रम में प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, मां सीता रसोई के व्यवस्थापक आचार्य अंशुल पाराशर, आध्यात्मिक पत्रकार डॉ. राधाकांत शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।