news-details

वाराणसी में कोलंबस शूज की डीलर्स मीट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। होटल अमाया में कोलंबस शूज की डीलर्स मीट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी ने नवीन जूता संग्रह, आधुनिक तकनीक और नई उत्पाद श्रृंखला का प्रदर्शन किया। चेयरमैन संदीप मनोचा ने Columbus NXG के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में KSM को पेश किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर KSM Series को नई कार्बन प्लेट तकनीक के साथ प्रस्तुत किया गया, जिसकी कीमत 1,799 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने बच्चों और महिलाओं के लिए भी नई जूता श्रृंखला प्रदर्शित की। NXG श्रृंखला के स्ट्राइक, विजन, सोलर, रनिंग, UP-01, UP-02, विक्टोरी, पोगो किड्स, जारा लेडिस, बूस्टर और अलका वॉक प्रमुख उत्पाद रहे। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम ट्रेड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के वितरक संदीप अग्रवाल के सहयोग से हुआ। चेयरमैन संदीप मनोचा, एमडी कृष संदीप मनोच, देश प्रमुख पुनीत गर्ग, उत्तर प्रदेश बिक्री प्रमुख गौरव त्यागी और बिक्री टीम ने डीलर्स से संवाद किया। नई उत्पाद श्रृंखला के साथ विशेष बुकिंग योजनाओं ने भी व्यापारियों में उत्साह बढ़ाया।