news-details

वार्ड में 56 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के दौलतगंज वार्ड में बुधवार को विधायक डॉ. नीरज बोरा ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 56 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्र में सड़क, नाली निर्माण और पेयजल सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई परियोजनाओं की शुरुआत की गई।विधायक ने अहमदगंज चौराहे से ट्रांसफार्मर होते हुए विनोद के मकान तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके बाद गऊघाट क्षेत्र में रामऔतार कनौजिया के घर के सामने सड़क और नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। ब्राह्मणी टोला में सतपाल सिंह के मकान से मौर्य विहार तथा जगन्नाथ मंदिर मार्ग तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान के लिए ब्राह्मणी टोला स्थित पानी की टंकी के पास नए ट्यूबवेल का लोकार्पण भी किया गया। इससे स्थानीय लोगों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को जर्जर सड़कों, जलभराव और पेयजल की समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का भरोसा भी दिया।कार्यक्रम में पार्षद सी.बी. सिंह, पूर्व महानगर महामंत्री रामऔतार कनौजिया, मंडल अध्यक्ष दया पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्षेत्रीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।