news-details

वार्ड 23 में अधूरे कार्यों पर जनता में आक्रोश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ वाराणसी
सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 में नगर निगम और ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में लापरवाही और अनियमितताओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि कार्य अधूरे छोड़ दिए गए हैं, जबकि अधिकारियों की ओर से कोई निरीक्षण या कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर सीवर और पाइप लाइन डालने के बाद ढक्कन तक नहीं लगाए गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वहीं कई गलियों में सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।निवासियों का कहना है कि कई गलियों को महीनों से खोदकर छोड़ दिया गया है और सीवर लाइन बिछाने के बाद भी काम पूरा नहीं किया गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंच रहे हैं और ठेकेदार मनमाने ढंग से कार्य कर रहा है। इससे जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्य पूरे नहीं कराए गए और जिम्मेदार अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।