news-details

विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं : भूपेंद्र चौधरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। पूर्व एमएलसी अजीत सिंह की 22वीं बरसी पर कब्बा खेड़ा स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित सेवा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, शशांक शेखर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास जनता के सामने अपने काम और उपलब्धियों के रूप में रखने के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर समाज को बांटने और जातीय विवाद पैदा करने का आरोप लगाया।बिजली व्यवस्था को लेकर उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में बिजली आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है। अब गांवों और कस्बों में शासन के निर्देशों के अनुसार बिजली व्यवस्था संचालित हो रही है।अवैध कब्जों पर उन्होंने कहा कि सरकारी या निजी संपत्ति पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था भाजपा की बड़ी ताकत बनी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।