
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर।लखनऊ में आयोजित एक भव्य एवं प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में जनपद कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के शिक्षाविद् विनय कुमार सिंह को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु “NMMSE गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अयोध्या की संस्था सृजन, अंतर्राष्ट्रीय कला साहित्य संस्कृति द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में प्रदान किया गया।विनय कुमार सिंह विकासखंड खड्डा अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली (1-8) में अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण तथा सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश कुमार सिंह, नटवर गोयल, डॉ. मदन मोहन लाल, अजय कुमार सिंह तथा डॉ. खुशबू वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, कला एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।सम्मान प्राप्त करने के बाद विनय कुमार सिंह ने इसे विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, क्षेत्रवासियों एवं सहयोगियों के समर्थन और विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन मनीष देव द्वारा किया गया। यह उपलब्धि न केवल विनय कुमार सिंह के लिए, बल्कि पूरे कुशीनगर जनपद और शिक्षा जगत के लिए गर्व का विषय बन गई।