news-details

वाणिज्यिक गैस सिलेंडर महंगे, किल्लत से उद्योग प्रभावित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। जिले में टेंट, कैटर्स एण्ड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की स्थानीय इकाई ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के नेतृत्व में वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और किल्लत के विरोध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया, जिसमें तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लेने और आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रीराम संजय मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 15 मार्च से पहले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का मूल्य 1863 रुपये था। इसमें पहले 337 रुपये की वृद्धि कर इसे 2200 रुपये किया गया। इसके बाद मात्र 10 दिनों के भीतर फिर से 977 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई, जिससे प्रति सिलेंडर की कीमत 3194 रुपये हो गई है।एसोसिएशन का कहना है कि गैस की अनुपलब्धता और इन मनमानी कीमतों के कारण कैटरिंग, डेयरी, मिठाई कारोबारी, हलवाई, होटल, ढाबा और ठेले-खोमचे पर खाने-पीने का सामान बेचने वाले छोटे-मझोले उद्योग बर्बादी की कगार पर पहुँच गए हैं। इन व्यवसायों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं। इनमें वाणिज्यिक गैस सिलेंडर पर बढ़ाई गई दरों को तुरंत वापस लेना और घरेलू गैस सिलेंडर की तरह इसकी बुकिंग भी ऑनलाइन करने की व्यवस्था शामिल है। साथ ही, विशेषकर विवाह और अन्य मांगलिक समारोहों के लिए सिलेंडरों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई है।एसोसिएशन ने महंगाई रोकने के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर पर जीएसटी दर 18%से घटाकर 5%करने की अपील की है। इसके अतिरिक्त, शादी समारोह में टेंट कारोबारियों के लिए भी जीएसटी दर घटाकर 5%करने की मांग की गई है।वाणिज्यिक गैस की कमी को देखते हुए उद्योगों को पुराने वैकल्पिक ईंधन का इस्तेमाल करने की अनुमति देने और प्रदूषण विभाग व एनजीटी के नियमों में 5 साल की छूट प्रदान करने की भी मांग की गई है। गोदाम से गैस डिलीवरी लेने वाली कंपनियों द्वारा एजेंसी को दिए गए भाड़े को वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के बिलों में कम करने की बात कही गई है, ताकि उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल सके।इस अवसर पर जिले के तमाम टेंट व्यवसाई, कैटर्स और व्यापारी बंधु रामदास पोपटनी, बबलू गोस्वामी, संजय जी, जसकीरत सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।