news-details

वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप से भारी तबाही, 235 मौतें

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है। अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4,300 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सरकार के अनुसार 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है। आशंका है कि मलबे में अभी भी बड़ी संख्या में लोग फंसे हो सकते हैं।भूकंप बुधवार को राष्ट्रीय अवकाश के दिन आया, जब अधिकांश लोग अपने घरों में मौजूद थे। इससे इमारतों के ढहने के कारण जनहानि बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने चेतावनी दी है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। सबसे अधिक तबाही ला गुआइरा क्षेत्र में दर्ज की गई है, जहां हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं।कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत कर वेनेजुएला को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने अतिरिक्त राहत टीमें भेजने और आपातकालीन सहायता राशि जारी करने की घोषणा की है। वहीं अल सल्वाडोर, चिली, इक्वाडोर और अमेरिका समेत कई देशों की रेस्क्यू टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। इलॉन मस्क की स्टारलिंक ने भी एक महीने तक मुफ्त इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने की घोषणा की है।