news-details

वेनेजुएला में फिर आया भूकंप, मरने वालों की संख्या 1430 पहुंची

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार उत्तरी तट के पास 4.9 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इसके झटके राजधानी कराकास और माराके तक महसूस किए गए। लगातार आ रहे भूकंपों से तबाही का दायरा बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 1430 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3360 से अधिक लोग घायल हैं और 51,700 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। अब तक 243 लोगों को मलबे से जीवित निकाला गया है। राहत टीमों की कमी के कारण कई परिवार खुद ही हथौड़ों और अन्य उपकरणों से मलबा हटाकर अपने परिजनों की तलाश कर रहे हैं। बड़ी संख्या में इमारतें ढह गई हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। भारत ने राहत अभियान के तहत ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू कर मेडिकल टीम और 35 टन राहत सामग्री भेजी है। वहीं अमेरिका, मेक्सिको, कोलंबिया, अल सल्वाडोर, स्विट्जरलैंड समेत कई देशों की बचाव टीमें भी राहत और पुनर्वास कार्य में जुटी हुई हैं। एयरपोर्ट क्षतिग्रस्त होने से राहत सामग्री पहुंचाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।