news-details

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे विनाशकारी भूकंप, 32 मौतें

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए इन झटकों से कई शहरों में इमारतें ढह गईं, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और एयरपोर्ट सहित कई महत्वपूर्ण ढांचों को नुकसान पहुंचा। अब तक 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जबकि राहत एजेंसियों को मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। भूकंप के बाद 20 से अधिक आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए हैं।कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। सबसे अधिक नुकसान ला गुआइरा राज्य में हुआ है, जहां कई इमारतें जमींदोज हो गईं। राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं। अब तक कई लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। भूकंप के बाद राजधानी कराकस के कई हिस्सों में बिजली और परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भारत, अमेरिका समेत कई देशों ने वेनेजुएला को हरसंभव सहायता देने का भरोसा जताया है।