
पारदर्शी विकास न्यूज़ शाहगढ़। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव सोमवार को ब्लॉक सभागार में मतदान के माध्यम से हुआ। विमल कुमार मौर्य ने तेज प्रताप सिंह को 11मतों से हराकर ब्लाक अध्यक्ष के पद का चुनाव जीता है। मंत्री पद पर अजीत कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर शरद यादव ने क्रमशः रमेश कुमार और रामलाल को हराया। ब्लॉक संगठन मंत्री पद पद रामजीत और सम्प्रेक्षक पर पुनील कुमार निर्विरोध चुने गए हैं।मनोराम यादव, रामतीर्थ मौर्य और दुर्गा प्रसाद ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। संघ के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लाक अध्यक्ष त्रिभुवन दत्त ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
अमेठी तहसील के सभी विकास खंडों में चुनाव आज
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लाक इकाई का चुनाव आज अमेठी, भादर, भेंटुआ और संग्रामपुर में है। जीतलाल मौर्य, रामबली गौतम,मनोराम यादव, अरविंद वीरु, सभाजीत रावत आदि लोग ब्लाक अध्यक्ष के पद का चुनाव लड रहे हैं।