news-details

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो, कुशीनगर। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे ने जिले के युवाओं से माय भारत पोर्टल से जुड़ने और ‘विकसित भारत क्विज’ में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की।उन्होंने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत (माय भारत) के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने तथा नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में ‘विकसित भारत क्विज’ आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर क्विज में प्रतिभाग करना होगा। अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, युवा क्लबों, एनएसएस और एनसीसी से जुड़े युवाओं तक पहुंच बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।जिला युवा अधिकारी ने कहा कि देश की युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। युवाओं के विचार, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों, युवा मंडलों एवं युवा संगठनों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील कीउन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। चयनित युवा विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के साथ संवाद कर सकेंगे तथा विकसित भारत के विजन को लेकर अपने सुझाव और विचार साझा करेंगे।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व, संवाद, नवाचार और टीमवर्क जैसी क्षमताओं को विकसित करने में भी मदद मिलेगी। युवा केवल कार्यक्रम के प्रतिभागी नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक पात्र युवाओं से माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर ‘विकसित भारत क्विज’ में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने की अपील की।