
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी और प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन और किसानों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना रहा।सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसान, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती के फायदे और केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।कृषि उपनिदेशक हरिशंकर भार्गव ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है, जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिल रही है। जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडे ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।कार्यक्रम स्थल पर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों से नई तकनीक अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया।