
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमेठी पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। नौनिहालों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रकृति और धरा के श्रृंगार को बनाए रखने का संदेश दिया। प्रबंध निदेशक रश्मि सिंह ने कहा कि वृक्ष धरती के श्रृंगार है। हमारी रत्नगर्भा पृथ्वी कभी इन्हें बोझ नहीं समझती।आज हम अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पेड़ों को अंधाधुंध काट रहे हैं। वातावरण में आक्सीजन की मात्रा कम हो रही है।देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुम्बई जैसे शहरों में स्वच्छ प्राणवायु का संकट बढ़ गया है।धरती पर हरियाली बढ़ाना हमारी आज की अनिवार्य जरूरत है।अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस 2026' की theam 'OUR POWER OUR EARTH, के अनुरूप विद्यालय की प्रातः सभा में बच्चों ने जल संरक्षण, वन संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण जैसे ज्वलंत विषयों को क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रदर्शन एवं भाषण द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक (MD) श्रीमती रश्मि सिंह एवं श्री विनय सिंह, प्रधानाचार्य बीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी को पृथ्वी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं अपनी दिनचर्या से विद्यालय, घर एवं आस पास के पर्यावरण को सुरक्षित तथा संरक्षित रखने का संदेश दिया।