news-details

विकास निगम का जीएल झंवर इन्वेस्टमेंट में स्वागत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। काशी की प्रतिष्ठित निवेश एवं वित्तीय सेवा संस्था जीएल झंवर इन्वेस्टमेंट के रविंद्रपुरी स्थित कार्यालय में आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस के हेड ऑफ सेल्स विकास निगम का शाखा टीम के साथ आगमन हुआ। संस्था की ओर से अनिल कुमार झंवर ने अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर अनिल झंवर ने कहा कि यह मुलाकात वर्षों से चले आ रहे विश्वास, सहयोग और व्यावसायिक संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस ने मजबूत ब्रांड, बेहतर सेवाओं और नए उत्पादों के माध्यम से बीमा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। संस्था के साथ निरंतर सहयोग से ग्राहकों को बेहतर वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने में मदद मिली है।उन्होंने कहा कि MDRT और COT के बाद TOT यानी टॉप ऑफ द टेबल सम्मान प्राप्त करना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान मेहनत, अनुशासन, ग्राहक विश्वास और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। कार्यक्रम में पंकज सिंह, आशीष तिवारी, सिद्धार्थ जैन सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।