news-details

वाहन चोर गिरफ्तार, चार चोरी की बाइक बरामद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के थाना गोविंदनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।थाना प्रभारी रवि त्यागी के अनुसार, पुलिस टीम देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मसानी बिजलीघर से गोकुल रेस्टोरेंट जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। रोककर पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की चार बाइक मिलीं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान उदयवीर सिंह उर्फ उद्दन उर्फ हुल्लन निवासी अमर कॉलोनी, गोवर्धन रोड, मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।बरामद बाइकों में स्प्लेंडर प्लस, होंडा सीडी 110 ड्रीम समेत अन्य मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं बरामद वाहनों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है।