news-details

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Gonda

नवाबगंज पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक बोलेरो, एक ट्रैक्टर और एक ट्रॉली बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामतेज यादव, अमन कुमार और फुरकान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र से चोरी की गई बोलेरो गाड़ी को गोंडा के रास्ते अयोध्या ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे।

नवाबगंज कोल्ड स्टोर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बोलेरो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि बोलेरो बिना नंबर प्लेट की थी और चोरी की गई थी।

पूछताछ में सामने आया कि बरामद ट्रैक्टर सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र से चोरी किया गया था, जबकि ट्रॉली भी सीतापुर से चोरी की गई थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रामतेज पर छह, अमन पर चार और फुरकान पर एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।