news-details

व्हाइट हाउस के पास 30 राउंड फायरिंग, हमलावर ढेर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वॉशिंगटन डीसी में शनिवार देर रात व्हाइट हाउस के पास एक संदिग्ध शख्स ने करीब 30 राउंड फायरिंग कर दी। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ने सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर तैनात अमेरिकी सीक्रेट सर्विस अधिकारियों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में हमलावर को गोली लगी और अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में हुई है, जो मैरीलैंड का रहने वाला था। गोलीबारी में एक आम नागरिक भी घायल हुआ है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नासिर मानसिक रूप से परेशान था और पहले भी कई बार व्हाइट हाउस के आसपास देखा गया था। घटना के बाद पूरे इलाके में करीब 40 मिनट तक लॉकडाउन जैसी स्थिति रही। FBI, सीक्रेट सर्विस और अन्य एजेंसियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और व्हाइट हाउस की सुरक्षा और मजबूत करने की जरूरत बताई।