news-details

वीएसएसडी कॉलेज में छात्राओं के लिए कराटे प्रशिक्षण शुरू

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज (वीएसएसडी कॉलेज) में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 1090 पावर एंजेल के तत्वावधान में रोटरी क्लब ऑफ अतुल्य कानपुर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नीलम पाल ने किया। कार्यक्रम में रोटेरियन विभा शुक्ला, अनिल धूपर, रितेश गुप्ता और निधि जुनेजा उपस्थित रहे।इस अवसर पर महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के संयोजन में छात्र-छात्राओं ने भजन और नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इनके माध्यम से भारतीय संस्कृति, नारी सशक्तीकरण और महिला सुरक्षा का संदेश दिया गया।कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल सिखाना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के लिए 80 छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जो आत्मरक्षा के प्रति उनकी बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल के जरिए छात्राओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि आत्मरक्षा केवल एक कौशल नहीं, बल्कि साहस, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर डॉ. कविता श्रीवास्तव, डॉ. जया मिश्रा, डॉ. फातिमा आशना, डॉ. अनुराधा तिवारी, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. शशि रानी पाल सहित महाविद्यालय की अन्य प्राध्यापिकाएं मौजूद रहीं।