
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में वांडर्स क्लब, नेशनल यूथ और फ्रेंड्स यूनियन ने शानदार जीत दर्ज की।पहले मैच में ग्रेजुएट क्लब ने 39.1 ओवर में 187 रन बनाए, जिसमें अब्दुल अतफ खान ने 66 रन बनाए। जवाब में वांडर्स क्लब ने 27.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 188 रन बनाकर मैच जीत लिया। वांडर्स की ओर से नीलेश कौल ने 86 और अभय यादव ने 50 रन नाबाद बनाए।दूसरे मुकाबले में नेशनल यूथ ने 34.3 ओवर में 204 रन बनाए। जवाब में सुपीरियर प्रिट की टीम 181 रन पर ऑलआउट हो गई। नेशनल यूथ ने यह मैच 23 रनों से जीत लिया। टीम की ओर से यश पाल, देवांश स्वरूप और अरमान तिवारी ने अहम योगदान दिया।तीसरे मैच में कानपुर स्टारलेट ने 119 रन बनाए, जबकि फ्रेंड्स यूनियन ने 16.5 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। आयुष मंधानी ने 56 और साहिल वर्मा ने 41 रन नाबाद बनाए।तीनों टीमों के शानदार प्रदर्शन से टूर्नामेंट में रोमांच बढ़ गया है।