news-details

वीडियो कॉल के बाद युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पनकी क्षेत्र में होजरी फैक्ट्री में काम करने वाले 25 वर्षीय युवक सचिन दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।कांशीराम कॉलोनी निवासी सचिन की शादी तीन साल पहले खुशबू से हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी भी है। पत्नी का आरोप है कि पिछले करीब एक साल से सचिन का फैक्ट्री में काम करने वाली एक विधवा महिला से संबंध था। इसको लेकर घर में कई बार विवाद भी हुआ था।पत्नी के मुताबिक घटना से पहले सचिन शराब पीकर घर आया था और कुछ देर बाद कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने देखा तो उसकी हालत खराब थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।पनकी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।