news-details

वांछित महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कमरौली थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए एक मामले में वांछित अभियुक्ता सकीना पत्नी सईद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसकी निशानदेही पर घर से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का स्टंप भी बरामद किया गया।पुलिस ने बताया कि सकीना पूरे रानी मजरे बरसंडा की निवासी है और मुकदमा अपराध संख्या 97/26 में धारा 109(1), 191(2) और 190 बीएनएस के तहत वांछित थी। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस निगरानी में लिया गया है। क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।