
पारदर्शी विकास न्यूज़ फफूंद,औरैया। थाना फफूंद पुलिस ने युवती के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करही पुलिया के पास से आरोपी को दबोचा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशन नाथ (21 वर्ष) निवासी महुअर, थाना किरावली, जनपद आगरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना फफूंद में युवती के अपहरण से संबंधित मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में फफूंद पुलिस टीम द्वारा की गई।