news-details

विचार गोष्ठी व प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जून को

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज की 153वीं जयंती के अवसर पर कुर्मी परिवार समागम द्वारा 28 जून को विश्व बैंक, बर्रा स्थित स्मृति पैलेस में विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रविवार शाम 4 बजे से शुरू होगा।आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य छत्रपति शाहूजी महाराज के सामाजिक योगदान, शिक्षा और समानता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन, समाजसेवी और शिक्षाविद भाग लेंगे।विचार गोष्ठी में लेबर कमिश्नर नवनीत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि एचबीटीयू के प्रोफेसर बृजेश कटियार विशेष अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुदामा प्रसाद ‘अकेला’ करेंगे।समारोह के दौरान प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहित करना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा आयोजन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।