news-details

वीबी जी राम जी योजना -शाहगढ में हुआ पंच सम्मेलन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/शाहगढ़।वीबी जी राम जी योजना के बारे में जन-जागरूकता को मंगलवार को विकास खंड शाहगढ़ में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वीबी जी राम जी योजना के अन्तर्गत ग्रामीण अंचल के मजदूरों को रोजगार सृजन के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। योजना के क्रियान्वयन के विषय में पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया।मनरेगा सहायक रमेश दुबे ने बताया कि वीबी जी राम जी योजना के अन्तर्गत जाब कार्ड धारी मजदूरों को साल भर में 125दिन रोजगार दिया जाएगा।मजदूरी की दर में भी वृद्धि की गई है। सम्मेलन में वीबी जी राम जी योजना के विजन एवं उद्देश्य, ग्राम पंचायत की भूमिका, पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका एवं दायित्व, योजनाओं की तैयारी और अनुमोदन , परिवार के पंजीकरण, ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी करने संबंधी नियम एवं अनुमोदन,परिसम्पत्तियों की निगरानी एवं रखरखाव, अन्य विभागों से अभिसरण, पारदर्शिता जवाबदेही, शिकायत निवारण आदि विषयों पर रमेश द्विवेदी, सहायक लेखाकार (वीबी जी राम जी) द्वारा विस्तार से बताया गया, खण्ड विकास अधिकारी श्री प्रवीण सिंह जी द्वारा योजनाओं के अभिसरण के बारे में तथा बजट अलाटमेंट के संबंध में विस्तार से चर्चा की l एपीओ मुईन अहमद द्वारा पीपीटी के माध्यम से युक्तधारा के संबंध में तथा अन्य तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से वर्णन किया l ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव द्वारा अध्यक्षीय संबोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया l कार्यक्रम में एडीओ isb मनीराम सरोज, एडीओ पंचायत मनोज चौधरी सहित , सदस्य क्षेत्र पंचायत श्री अनिरुद्ध पांडेय, ग्राम प्रधानगण,सभी सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे।