
पारदर्शी विकास ब्यूरो, देवरिया देवरिया जनपद के लार क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने प्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार तथा गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर रणविजय कुमार, अरुण कुमार सिंह ‘गुड्डू’, बलवीर सिंह ‘दादा’, ओम नारायण सिंह, विनय सिंह, मनीष विश्वकर्मा, अनिल सिंह, स्वतंत्र प्रताप सिंह, ध्रुव कुमार, मृगेंद्र सिंह, अंशु सिंह, विनोद वर्मा, धन्नु कुमार, विनोद कुमार, अर्जुन कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।