news-details

UPSC प्रारंभिक परीक्षा में कड़ी सुरक्षा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा रविवार को देशभर के 83 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा में कुल 8,19,372 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। आगरा में परीक्षा के लिए 28 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 11,786 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल तैनात किया गया है।परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे से 9 बजे तक ही प्रवेश दिया गया। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली।केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। परीक्षार्थियों को मोबाइल, स्मार्ट वॉच, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। सभी अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग, पहचान पत्र सत्यापन और सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।आगरा के साकेत इंटर कॉलेज केंद्र पर अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों की भी भारी भीड़ रही। कई लोग परीक्षा समाप्त होने तक केंद्र के बाहर इंतजार करते नजर आए। इसी दौरान एक महिला अभ्यर्थी अपने छोटे बच्चे के साथ परीक्षा केंद्र पहुंची, जहां बच्चे को छोड़कर परीक्षा देने जाते समय भावुक दृश्य देखने को मिला।