news-details

UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 86 केंद्रों पर 37,686 अभ्यर्थी शामिल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। राजधानी में रविवार को UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 86 परीक्षा केंद्रों पर किया गया, जिसमें कुल 37,686 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की गई। कई केंद्रों पर समय से गेट बंद कर दिए गए और देर से पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला। अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार पेपर अपेक्षाकृत कठिन था और पैटर्न भी बदला हुआ नजर आया। कुछ सवाल उत्तर प्रदेश से भी जुड़े हुए थे, जबकि कई थ्योरी आधारित प्रश्नों ने समय लिया।प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच व्यवस्था लागू की थी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सहित सभी प्रतिबंधित वस्तुओं पर रोक रही। हर केंद्र पर गहन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।ट्रैफिक पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया था, ताकि परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति न बने। पुलिस ने अभ्यर्थियों से समय से पहले पहुंचने की अपील की थी।