
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका श्रद्धा सोनकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी और आईएएस बनने का सपना देख रही थी।जानकारी के अनुसार, बंथरा थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात श्रद्धा के पिता ओम प्रकाश सोनकर मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे बेटी को जगाने पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने खिड़की से देखा तो श्रद्धा फंदे से लटकी मिली।परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिवार में पिता ओम प्रकाश सोनकर, मां आरती सोनकर और दो भाई आदित्य व रितिक हैं। पुलिस ने बताया कि युवती के इस कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।