news-details

उप जिलाधिकारी पैलानी की ताबड़तोड़ कार्रवाई

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ पैलानी/बांदा। अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।उप जिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा ने नायब तहसीलदार मुस्तकीम खान के साथ गाजीपुर गलौली खदान क्षेत्र में अभियान चलाकर 10 ओवरलोड और एनआर ट्रकों को सीज कर दिया।कार्रवाई से खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्रशासन की टीम ने खदान क्षेत्र में पहुंचकर ट्रकों की जांच की।जांच के दौरान कई वाहन बिना आवश्यक अभिलेखों के संचालित पाए गए,जबकि कुछ ट्रक ओवरलोड मिले।टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को सीज कर दिया।वहीं बीती रात पपरेंदा चौकी के पास भी उप जिलाधिकारी ने चेकिंग अभियान चलाया था,जहां चार ओवरलोड और एनआर ट्रकों पर कार्रवाई की गई थी।इस तरह दो दिनों में कुल 14 ट्रकों को सीज किया गया है।उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तहसील क्षेत्र में किसी भी हालत में ओवरलोड और एनआर ट्रकों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।यदि शिकायत मिलती है तो संबंधित वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि लगातार की जा रही कार्रवाई से अब तक करीब 30 लाख रुपये राजस्व की वसूली सरकार के खाते में पहुंची है।प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों और ट्रक संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।