news-details

उन्नाव में ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव में जिला प्रशासन ने ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 89 वाहनों पर कार्रवाई की है। बीते 48 घंटे में की गई इस कार्रवाई में 37 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित वाहनों पर रोक लगाने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया था। एआरटीओ संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन, खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान 48 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया, जिन पर नियमानुसार भारी जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट के चल रहे 41 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। अधिकारियों के मुताबिक ये वाहन नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे थे, जिससे सड़क सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा था।प्रशासन का कहना है कि ओवरलोड वाहनों से सड़कें तेजी से खराब होती हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। वहीं बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल अपराध और अवैध गतिविधियों में भी हो सकता है।एआरटीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने साफ किया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।