news-details

उन्नाव में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 लाइसेंस निलंबित

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Unnao

उन्नाव में कृषि विभाग ने खाद, बीज और कीटनाशक की दुकानों पर अनियमितताओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक के नेतृत्व में परियर और पावा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए, जबकि चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, वितरण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर और कैश मेमो सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। कई प्रतिष्ठानों पर अभिलेख अधूरे मिले और नियमों का पालन नहीं पाया गया। इसके चलते रितेश बीज भंडार परियर, लक्ष्मी बीज भंडार पावा, मोहन बीज भंडार पावा, तिवारी खाद केंद्र और राम रहीम बीज भंडार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

वहीं निषाद खाद एवं बीज भंडार का प्रतिष्ठान बंद मिलने तथा किसान एग्रो क्लिनिक सेंटर परियर एवं तिवारी खाद केंद्र पर नियम विरुद्ध कीटनाशक बिक्री पाए जाने पर तीनों दुकानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि दुकानों पर रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड और रजिस्टर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें। बिना खतौनी खाद बिक्री न हो और किसानों को निर्धारित दरों पर ही सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में गड़बड़ी मिलने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।