
PARDARSHI VIKASH NEWS बढ़ती गर्मी और हीटवेव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने उन्नाव को हीटवेव के लिए येलो जोन में रखा है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने लोगों से सावधानी बरतने और दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में बाहर न निकलने की अपील की है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रशासन ने लोगों को सिर ढककर बाहर निकलने, पर्याप्त पानी पीने, ओआरएस, शिकंजी और आमपना जैसे तरल पदार्थ लेने तथा हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। किसानों को दोपहर में खेतों में काम न करने और सुबह-शाम ही कार्य करने को कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति में कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।