news-details

उन्नाव: गंगाघाट में बड़ा हादसा टला, बाइक सवार युवक खंती में गिरा

You can share this post!

 

 तनिश सिंह 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव। गंगाघाट क्षेत्र में आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। धोबी पुलिया से आगे पावर हाउस के पास एक बाइक सवार युवक सड़क पर फैली गिट्टी के कारण हादसे का शिकार हो गया।जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक जैसे ही उस मार्ग से गुजर रहा था, सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह फिसलकर सीधे सड़क किनारे खंती में जा गिरा। हादसे के बाद युवक झाड़ियों में फंस गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए युवक को झाड़ियों से बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता दी। घटना की जानकारी मिलते ही आजाद मार्ग पिकेट पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।बताया जा रहा है कि युवक को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत स्थिर है। समय रहते राहत मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय लोगों ने सड़क पर फैली गिट्टी को हादसे का कारण बताते हुए प्रशासन से सफाई और मरम्मत की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।