news-details

उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात!

You can share this post!

89.29 फीसदी लाभार्थियों की केवाईसी पूरी

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। जिले में दीपावली पर उज्ज्वला योजना के 1 लाख 68 हजार 692 लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। जिला पूर्ति विभाग ने सिलेंडर रिफिल की बुकिंग शुरू कर दी है। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। जिन लोगों ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है, वे संबंधित गैस एजेंसी पहुंचकर इसे पूरा करा रहे हैं। जनपद में भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस की कुल 32 एजेंसियां हैं। इन्हीं के माध्यम से उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर रिफिल की सुविधा दी जाएगी। सरकार ने होली और दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर रिफिल कराने की घोषणा की थी। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, जिले में अब तक 1 लाख 50 हजार 636 लाभार्थियों की केवाईसी पूरी हो चुकी है। यह कुल लाभार्थियों का 89.29 फीसदी है। शेष लाभार्थियों से भी जल्द संबंधित गैस एजेंसी जाकर केवाईसी कराने की अपील की गई है।


शासन के निर्देश पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर बुक कराने पर मुफ्त गैस रिफिल दी जाएगी। जिन लाभार्थियों ने अभी तक बुकिंग नहीं कराई है, वे जल्द बुकिंग करा लें।
शशिकांत तिवारी ,जिला पूर्ति अधिकारी ,जनपद अमेठी