news-details

उचित दर विक्रेताओं ने डीएसओ को सौंपा ज्ञापन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ नरैनी/बांदा। क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी को भुगतान करवाए जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन।जल्द भुगतान की बात कही।भुगतान न होने पर जुलाई माह से वितरण कार्य बंद कर करेंगे आंदोलन। विगत तीन माह से उचित दर विक्रेताओं का खाली जूट के बोरियो का भुगतान न होने जनपद में उचित दर विक्रेताओं में रोष व्याप्त है।विभाग से भुगतान करवाए जाने के संदर्भ में एकजुट उचित दर विक्रेताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में पहुंच कर लिखित शिकायत पत्र देकर समाधान की मांग की।मौजूद उचित दर विक्रेताओं ने बताया कि बीते मार्च अप्रैल और मई माह का अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ।जबकि विभाग द्वारा  सिर्फ प्रत्येक बार सिर्फ आश्वासन देकर टालने का कार्य किया जा रहा।अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ।सभी एकजुट उचित दर विक्रेताओं ने चेतावनी दी कि अगर बीते माह सहित जून महीने तक का भुगतान नहीं किया गया तो वह जुलाई माह का वितरण रोक मजबूर हो कार्यालय का घेराव और आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे।ज्ञापन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजा भैया द्विवेदी,मण्डल अध्यक्ष सुशील शिवहरे,जिला कोषाध्यक्ष रमेश साहू, मीना सोनी, रन्जीत बाल्मीकि, महेश करन मेहता ,रामसेवक, अनिल कुमार,संतोष कुमार,आदि लोग मौजूद रहे।