news-details

उचित दर दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

कुशीनगर। जनपद के नगरीय क्षेत्रों में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत उचित दर दुकानों के संचालन हेतु दो रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि चयन प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला स्तरीय समिति द्वारा लॉटरी प्रणाली से संपन्न कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद हाटा (शारदा नगर), वार्ड संख्या-12 में महिला (अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) तथा नगर पंचायत सुकरौली (बुद्ध नगर/खुर्द), वार्ड संख्या-04 में पिछड़ा वर्ग श्रेणी के लिए रिक्तियां निर्धारित हैं।उचित दर दुकानों के संचालन के लिए पात्रता शासनादेश संख्या-07, दिनांक 05 अगस्त 2019 के अनुसार तय की गई है। सभी प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक अभिलेखों के साथ कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी, कुशीनगर में जमा कर सकते हैं। आवेदन रजिस्टर्ड डाक या व्यक्तिगत रूप से कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 08 मई 2026, शाम 5 बजे निर्धारित है। इसके बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला पूर्ति कार्यालय, कुशीनगर या मोबाइल नंबर 9454018293 पर संपर्क कर सकते हैं।