
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। थाना सिगरा पुलिस ने धर्म और नाम छिपाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, दूसरे नाम से शादी करने और धर्म परिवर्तन कर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज था।पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। थाना सिगरा पुलिस ने आरोपी सन्नी सिंह उर्फ सलमान खान (32) निवासी रामापुरा, थाना लक्सा, वाराणसी को श्रीराम कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसने पीड़िता के साथ नाम और धर्म छिपाकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर संबंध बनाए और बाद में धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म किया।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना लक्सा और सिगरा में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र, निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार अग्रहरि सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।