news-details

धनकुट्टी में चाय के 535 किलो स्टॉक सीज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य) कानपुर नगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने धनकुट्टी स्थित राधा स्वामी ट्रेड लिंक पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान परिसर में बिक्री के लिए भंडारित चाय की गुणवत्ता की जांच हेतु दो नमूने संग्रहित किए गए।निरीक्षण के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद 535 किलोग्राम चाय, जिसकी अनुमानित कीमत 94,890 रुपये है, को सीज कर दिया। विभाग ने सीज किए गए स्टॉक को खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया है।खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, संग्रहित नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।