news-details

धार्मिक स्थलों पर मायावती सख्त

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने सहारनपुर की मस्जिद समेत उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों को अवैध बताकर ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। उन्होंने सरकार से ऐसे अभियानों पर तत्काल रोक लगाने और विवादों के समाधान के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाने की मांग की।मायावती ने कहा कि संवैधानिक और धर्मनिरपेक्ष सरकार की जिम्मेदारी सभी धर्मों के लोगों और उनके धार्मिक स्थलों की समान रूप से सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बिना नियम-कानून का पालन किए आरोपियों के मकान गिराने और पूरे परिवार को दंडित किए जाने पर भी चिंता जताई।उन्होंने कहा कि हर मामले में कानून का राज सुनिश्चित होना चाहिए। मायावती ने न्यायालय से भी ऐसे मामलों पर उचित ध्यान देने की अपील की। साथ ही सभी लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और धार्मिक स्थलों के सम्मान की अपील की।