news-details

धान से लदा ट्रक पलटा, यातायात बाधित

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क पर धान के बोरे बिखर गए, जिससे कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने राहत कार्य शुरू कर यातायात सुचारु कराया। चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए।जानकारी के अनुसार, ट्रक बारुन से धान लेकर बाराबंकी जा रहा था। इनायत नगर थाना क्षेत्र में मिल्कीपुर पेट्रोल पंप के सामने सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया।घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक जोखन यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एनएचएआई कर्मियों ने सड़क पर बिखरे धान के बोरों को हटाकर यातायात बहाल कराया।हादसे में चालक मोहम्मद इकरार और परिचालक हरीश चौरसिया को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार, ट्रक में अधिक भार होने के कारण उसे रात में हटाया नहीं जा सका। सुबह क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर बैरियर और चेतावनी संकेत भी लगाए गए हैं।