news-details

धान खरीद की शिकायतों के लिए अमेठी में कंट्रोल रूम शुरू!

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के अंतर्गत धान खरीद के दौरान किसानों को होने वाली समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं धान की सुगमतापूर्वक बिक्री सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा। किसान धान बिक्री के दौरान आने वाली समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराने के लिए कनिष्ठ सहायक आशीष यादव  मोबाइल नंबर 9415885533 तथा ऑपरेटर अमित तिवारी मोबाइल नंबर 6394492524 पर संपर्क किया जा सकता है। प्राप्त शिकायतों का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। इसके बाद संबंधित सक्षम अधिकारी अथवा कर्मचारी के संज्ञान में शिकायत लाकर उसका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य धान खरीद प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाना तथा किसानों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराना है।