news-details

धूल भरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली।कई दिनों से जिले का तापमान 39 डिग्री के आसपास बना हुआ था। तेज धूप और लू के कारण लोग परेशान थे, लेकिन बादल छाने और हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि आंधी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने पर तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।